Raybareli news: पटियाला में गूंजेगा भागवत अमृत, आचार्य नकुल महाराज करेंगे कथा वाचन

18 से 25 मई तक श्रीनाथ कृष्ण मंदिर में होगा विशाल भागवत महोत्सव।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।पटियाला। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वेद, पुराण, रामायण और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों के मन में ईश्वर के प्रति आस्था और अध्यात्म का भाव जागृत होता रहा है। इसी क्रम में पटियाला स्थित श्रीनाथ कृष्ण मंदिर में 18 से 25 मई तक विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,।

जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य नकुल कृष्ण शास्त्री भागवत अमृत वर्षा करेंगे।आचार्य नकुल कृष्ण शास्त्री अपने ओजस्वी प्रवचनों और भागवत ज्ञान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपना जीवन धर्म और भागवत कथा के प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया है। श्रद्धालुओं के अनुरोध पर वे विभिन्न स्थानों पर कथा वाचन कर लोगों को भक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं।

यह आयोजन आशा गर्ग, ममता गोयल, अनीता गोयल, अंजू जिंदल, नीतू गोयल तथा अमृत वर्षा कुटुंब मजीठिया एंक्लेव के तत्वावधान में कराया जा रहा है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आचार्य महाराज ने भक्तों से कथा में शामिल होकर प्रभु भक्ति का लाभ लेने की अपील की है।

Related posts