एआई से बदलेगी लाइफ साइंसेज की पढ़ाई : आईयूसीटीई में ऑनलाइन कार्यशाला।
वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
तीसरे दिन डॉ. सुधांशु कुमार झा ने “एआई टूल्स फॉर टीचिंग कोर लाइफ साइंसेज कॉन्सेप्ट्स” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि एआई तकनीक विज्ञान शिक्षा को सरल, व्यावहारिक और इंटरैक्टिव बना रही है। वहीं डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने “एआई-असिस्टेड असेसमेंट एंड फीडबैक” विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई आधारित मूल्यांकन छात्रों की कमजोरियों की पहचान कर शिक्षण को अधिक प्रभावी बना रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो. प्रेम नारायण सिंह एवं प्रो. आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. कुशाग्री सिंह हैं।
