Varanasi UP…मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पुराना वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पुराना वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

वाराणसी। मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज भोजुबीर क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल के सामने पुराना वस्त्र वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से हजारों जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी पुराने वस्त्र पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती उषा रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मोक्ष सदन परिवार के सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से संदेश दिया गया कि, “जो वस्त्र हमारे लिए अनुपयोगी हैं, वही किसी अन्य व्यक्ति के लिए लज्जावस्त्र और आवश्यकता बन सकते हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts