Varanasi UP…खनन विभाग द्वारा सीज ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,।

खनन विभाग द्वारा सीज ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,।

मौरंग बेचने की फिराक में थे।

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना रामनगर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया ट्रक संख्या BR24GD6079 बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को मौरंग लदा ट्रक संख्या BR24GD6079 को खनन विभाग ने पकड़ा था। ट्रक को थाना रामनगर के यार्ड में खड़ा कराया गया था तथा उसकी चाबी जमा करा ली गई थी। इसी बीच 19 मई को सूचना मिली कि दो लोग दूसरी चाबी से ट्रक स्टार्ट कर चोरी कर ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस सक्रिय हुई और सुल्तानपुर जनपद के करोदी कला थाना क्षेत्र स्थित हनुमत ट्रेडर्स के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव रंजन यादव (28 वर्ष) निवासी बहरीपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर तथा राशिद अली (25 वर्ष) निवासी सरकैण्डेडीर थाना थम्मौर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक उनका ही था, जिसे राशिद अली चलाता था। खनन विभाग द्वारा ट्रक पकड़े जाने के बाद दोनों ने दूसरी चाबी से ट्रक निकालने की योजना बनाई। देर रात पुलिसकर्मियों की गतिविधि पर नजर रखने के बाद दोनों ट्रक लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि वे ट्रक में लदी मौरंग बेचकर ट्रक को कहीं छिपाने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इस संबंध में थाना रामनगर में मु0अ0सं0 0124/2026, धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र

उपनिरीक्षक आदित्य कुमार राय

उपनिरीक्षक अनिल राजपूत

उपनिरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी

उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा

कांस्टेबल शक्तिरमन पाल

रिजर्व कांस्टेबल विक्की कुमार

सभी पुलिसकर्मी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी से संबद्ध

Related posts