फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस को मिली सफलता।
वाराणसी, 20 मई 2026। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चोलापुर पुलिस ने मु0अ0सं0 171/2026 से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने अभियुक्त अजय यादव पुत्र मंगल यादव उर्फ रमाशंकर यादव निवासी ग्राम धरांग थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को ग्राम दुमितवा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण एवं हेड कांस्टेबल सत्यदीन यादव की टीम ने अभियुक्त को दिनांक 20 मई 2026 को समय करीब 11:10 बजे हिरासत में लिया।
गौरतलब है कि दिनांक 03 मई 2026 को वादी के भतीजे अरविन्द उर्फ गोलू पुत्र अजय यादव पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने तथा धमकी देने के मामले में थाना चोलापुर पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 191(3), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पहले अवनीश यादव को पकड़ा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अजय यादव ने घटना में अमन यादव एवं अवनीश यादव की मौजूदगी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि असलहा चन्दौली निवासी अमन यादव लेकर आया था और घटना के बाद वह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण द्वारा की जा रही है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
