Varanasi UP…तुलसीपुर और दानियालपुर में पेयजल संकट होगा दूर

तुलसीपुर और दानियालपुर में पेयजल संकट होगा दूर

महापौर ने 1.92 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

वाराणसी। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तुलसीपुर और दानियालपुर वार्ड में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। तुलसीपुर वार्ड में 65.67 लाख रुपये की लागत से नए नलकूप तथा दानियालपुर वार्ड में 126.80 लाख रुपये की लागत से मिनी नलकूप एवं 3112 मीटर एचडीपीई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया।

महापौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है और शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts