एआई आधारित विज्ञान शिक्षा पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला सम्पन्न।
वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुक्रवार को सफल समापन हुआ।
समापन सत्र में विशेषज्ञों ने विज्ञान शिक्षा में एआई के उपयोग, नैतिकता और चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. राज सिंह ने छात्रों की गोपनीयता और निष्पक्षता को एआई उपयोग में प्राथमिकता देने पर जोर दिया। वहीं डॉ. कुशाग्री सिंह ने कार्यशाला के प्रमुख निष्कर्षों और कक्षा शिक्षण में एआई के प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम प्रो. प्रेम नारायण सिंह एवं प्रो. आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
