बरेका में मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन, 29 मई के धरने के लिए किया जागरूक।
वाराणसी, 25 मई। बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ ने भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहे विरोध पखवाड़े के तहत सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पद सरेंडर रोकने, आउटसोर्सिंग बंद करने, रिक्त पदों पर भर्ती, निजीकरण पर रोक एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कारखाने में जागरूकता अभियान चलाया।
महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पम्पलेट वितरित किए तथा 29 मई को पश्चिमी द्वार पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरने में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन में राकेश पाण्डेय, नवीन सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
