Varanasi UP…पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर ग्राम प्रधानों ने जताया आभार।

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर ग्राम प्रधानों ने जताया आभार।

694 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के निर्णय को बताया ऐतिहासिक कदम

वाराणसी, 25 मई 2026। राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन, वाराणसी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के 694 ग्राम प्रधानों ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंचायतों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाए जाने तथा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दिए जाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय गांव, गरीब, किसान एवं पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को निरंतर गति मिलेगी तथा आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सभी ग्राम प्रधान इस निर्णय से उत्साहित एवं गौरवान्वित हैं। पंचायत प्रतिनिधियों पर विश्वास जताकर सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने का कार्य किया है।

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन, वाराणसी के समस्त प्रधानों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति पुनः धन्यवाद, आभार एवं अभिनंदन प्रेषित किया।

Related posts