आईयूसीटीई में एआई व डेटा एनालिसिस पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में आयोजित छह दिवसीय शॉर्ट टर्म कार्यक्रम “फ्रॉम डेटा टू इनसाइट्स: स्टैटिस्टिकल एनालिसिस विद फ्री एंड एआई-ड्रिवन टूल्स” के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने डेटा एनालिसिस, एक्सेल, ईडीए, हाइपोथीसिस टेस्टिंग और जामोवी सॉफ्टवेयर पर व्याख्यान दिए। प्रो. गौतम बंद्योपाध्याय ने डेटा हैंडलिंग एवं एक्सप्लोरेटरी डेटा एनालिसिस पर जानकारी दी, जबकि डॉ. पराग बी. शाह ने डायग्नोस्टिक एनालिटिक्स और हाइपोथीसिस टेस्टिंग की उपयोगिता बताई। डॉ. राजू डी. चौधरी ने जामोवी सॉफ्टवेयर के इंटरफेस, डेटा इम्पोर्ट और वर्कफ़्लो पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में देश के 10 राज्यों से 37 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं सह-संयोजन श्री सी. डी. राणा कर रहे हैं।
