Varanasi UP..सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय एआई वर्कशॉप आयोजित।

सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय एआई वर्कशॉप आयोजित।

वाराणसी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा 25 एवं 26 मई को आईसीएआई भवन, पांडेयपुर में सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा ने स्वागत भाषण के साथ किया।

वर्कशॉप में मुख्य वक्ता विशाल बी अशर एवं विपुल वेर्सेनी ने वित्तीय समीक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियाद तथा एआई टूल्स के माध्यम से वित्तीय डेटा विश्लेषण की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्रों को विभिन्न एआई टूल्स का लाइव डेमो भी दिया।

कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष एवं शिकासा अध्यक्ष नमन कपूर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित

Related posts