Varanasi UP…बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व अजय राय का फूंका पुतला।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व अजय राय का फूंका पुतला।

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को शहर उत्तरी विधानसभा के चार मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
मलदहिया, पंचकोसी मार्ग, सेंट्रल जेल रोड और पहड़िया चौराहा पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए और राहुल गांधी व अजय राय से माफी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और माफी तक विरोध जारी रहेगा।
कार्यक्रम में पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts