जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव रायबरेली में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति द्वारा जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा (मध्य प्रदेश) से आए रिटायर्ड फौजी संजय सिंह बघेल (11 ग्रेनेडियर्स) रहे। उनका समिति पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने फूलमाला और बैज लगाकर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह भी मौजूद रहे,
जिनका सम्मान किया गया।समिति के अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान एवं नरेंद्र सिंह फौजी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपनी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं,
जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साहस, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने घोषणा की कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती का आयोजन प्रत्येक वर्ष और अधिक भव्यता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का विशेष स्वागत किया गया।
