जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।खीरो थाना क्षेत्र से छेड़खानी का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवती ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने वाले युवक को बीच सड़क पर ही सबक सिखा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, मजार के पास एक युवक काफी देर से घूम रहा था।
आरोप है कि वहां से गुजर रही एक युवती पर उसने अभद्र टिप्पणियां कीं और अश्लील हरकतें करने लगा। युवक को शायद उम्मीद नहीं थी कि युवती उसका विरोध करेगी, लेकिन युवती ने साहस दिखाते हुए तुरंत उसका सामना किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने युवक को पकड़ लिया और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले की खूब चर्चा है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
