Sultanpur UP: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मंडल स्तरीय पत्रकारों का लगा जमघट

अमर सृष्टि के सौजन्य से हुआ स्मारिका का भव्य विमोचन

संवाददाता  धारा लक्ष्य समाचार

सुल्तानपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन एवं अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित स्मारिका विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल स्तरीय पत्रकारों का जमघट देखने को मिला।

अमर सृष्टि के प्रधान संपादक एवं जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबरन पीजी कॉलेज, जयसिंहपुर के प्रबंधक अजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. ए.के. सिंह रहे, जबकि तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दूबेपुर अखिलेश प्रताप सिंह “डिंपल भैया” तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे*।

अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका और जनहितकारी पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर ,अमेठी सहित विभिन्न जनपदों से आए मंडल स्तरीय पत्रकारों का जमघट लगा रहा*। पत्रकारों ने समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्य पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts