Varanasi UP…योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

वाराणसी। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कबीरचौरा राजकीय महिला चिकित्सालय अस्पताल के महिला विंग में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को सरोजा पैलेस में हिन्दू युवा वाहिनी के नि0 वाराणसी मंडल प्रभारी/ वाराणसी विकाश प्राधिकरण मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य किया जा सकता है। सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।

 इस मौके पर नि0 वर्तमान महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नि0 महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, नि0 संगठन मंत्री नीतीश सिंह, नि0 महानगर मीडियाप्रभारी अश्वनी गुप्ता, नि0 महानगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नि0 महानगर मंत्री प्रचार प्रसार उमेश सिंह, महानगर मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मनीष वर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, शेखर सिंह एवं 12 मंडल इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।।

Related posts