रितम्भरा की लगातार तीसरी जीत, अश्विनी चक्रवाल का भी शानदार प्रदर्शन।
वाराणसी,वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं स्व. रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के आठवें दिन महिला एवं पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए।
महिला एकल में रितम्भरा ने सौम्या यादव को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रिषिता केशरी ने आर्या यादव को पराजित कर दूसरी लगातार जीत हासिल की, जबकि हरियाली सिंह ने काब्या सेठ को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की।
पुरुष एकल में अश्विनी चक्रवाल ने हर्षित केशरी को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं हर्षित ने अपने दूसरे मुकाबले में श्री प्रसाद सोनी को हराकर पहली जीत दर्ज की।
पुरुष युगल में विनोद यादव एवं अभिषेक विश्वकर्मा की जोड़ी ने प्रियांशु यादव व अश्वनी मौर्या की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रमेश कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया।
