विश्व पर्यावरण दिवस: पूर्वोत्तर रेलवे का जल संरक्षण व वृक्षारोपण अभियान।
वाराणसी, 31 मई। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया, पौधरोपण एवं पौधा वितरण किया गया तथा प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए यात्रियों और कर्मचारियों को कपड़े के झोले वितरित किए गए। साथ ही नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अभिषेक राय के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
