Varanasi UP…विद्युत उपकरणों के मानकीकरण पर रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न।

विद्युत उपकरणों के मानकीकरण पर रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न।

वाराणसी, रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) आर. राजगोपाल की अध्यक्षता में भारतीय रेलवे के सामान्य विद्युत विभाग में विद्युत उपकरणों एवं सर्किटों के मानकीकरण को लेकर दो दिवसीय अनुरक्षण अध्ययन समूह की तीसरी बैठक वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में विद्युत सर्किटों के मानकीकरण, सुरक्षा प्रणालियों के एकीकरण, शॉर्ट सर्किट सुरक्षा, विद्युत उपकरणों की विश्वसनीयता, स्मार्ट मॉनिटरिंग तथा प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड, आरडीएसओ, क्रिस, विभिन्न उत्पादन इकाइयों एवं जोनल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में ट्रैक्शन मोटर, कनवर्टर एवं ट्रांसफार्मर सहित विद्युत उपकरणों के मानकीकरण, अनुरक्षण मानकों के पालन तथा मौसम के अनुसार विद्युत प्रणालियों के रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आरडीएसओ द्वारा विकसित मानकीकृत टूल किट एवं विभिन्न रेलवे इकाइयों द्वारा तैयार सर्किट डायग्राम का भी प्रदर्शन किया गया।

Related posts