Raybareli News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में पुश्तैनी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवादित भूमि उनके पूर्वजों की संपत्ति है, जिस पर पहले से बाउंड्रीवाल भी बनी हुई है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ितों का कहना है कि लगातार दबाव और विवाद के चलते उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts