Raybareli News: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, पर्चा और दवा काउंटरों पर घंटों जूझते रहे मरीज

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

Dhara lakshya samachar

रायबरेली। जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। सुबह से ही पर्चा काउंटर, ओपीडी और दवा वितरण केंद्रों पर मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में खड़े लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों में नाराजगी देखी गई।मरीजों का आरोप है कि कुछ लोगों के पर्चे कथित रूप से बिना लाइन के बनवाए जा रहे हैं, जबकि आम मरीज घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं।

अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बावजूद अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था नहीं की गई है। दवा वितरण कक्ष पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं।

अस्पताल परिसर में व्हीलचेयर की कमी के कारण गंभीर मरीजों को परिजनों के सहारे ओपीडी तक पहुंचना पड़ा। वहीं कई आवश्यक दवाओं के उपलब्ध न होने की शिकायत भी सामने आई। मरीजों का कहना है कि उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने, पर्याप्त काउंटर, व्हीलचेयर और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related posts