धारा लक्ष्य समाचार पत्र
“प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी धरोहर है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरियाली और संतुलित पर्यावरण ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान होते हैं। विकास और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चलें, यही सुशासन की असली पहचान है।
आज आवश्यकता केवल वृक्षारोपण की नहीं, बल्कि वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की भी है। समाज और राष्ट्र निर्माण में जितना योगदान सड़कों, भवनों और योजनाओं का है, उतना ही योगदान पेड़-पौधों और स्वच्छ वातावरण का भी है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि हम एक-एक पौधा लगाकर ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल कर धरती माता को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देंगे। क्योंकि जब पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी समाज समृद्ध होगा और राष्ट्र सशक्त बनेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम वृंदावन सेक्टर 7 ए निकट राजगंगा टावर पार्क में आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, प्रभारी विनोद सिंह, उपाध्यक्ष राजू बाजपेई, मोहन भटट , अपर्णा भारती, विनीत तिवारी,आशीष सिंह, मण्डल मंत्री शेषनारायण दीक्षित, सेक्टर संयोजक राजेश कुमार, जयश्री शर्मा, राजेश चावला , जिला कार्य समिति सदस्य अनीता तिवारी, रेखा शर्मा सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
