कांग्रेस ओबीसी विभाग विश्वकर्मा समाज को यथोचित भागीदारी देगा : अशोक विश्वकर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष “मिशन मैन” डॉक्टर अनिल जय हिंद ने दिया भरोसा
ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष “मिशन मैन” डॉक्टर अनिल जय हिंद से इंदिरा भवन में मुलाकात किया। अशोक विश्वकर्मा ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य संगठनों, समितियों और आगामी विधानसभा चुनाव में विश्वकर्मा समाज को संख्या के अनुपात में भागीदारी और टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में विश्वकर्मा समाज के लोग सर्वाधिक उपेक्षित, शोषित और वंचित है। “न्याय योद्धा” राहुल जी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए अति पिछड़े वर्ग के हर समुदाय को हक दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। उनके संघर्ष ने वंचित वर्ग के बहुजन समाज में आशा का संचार किया है। उन्होंने कहा यदि राहुलजी अति पिछड़े समुदाय को हक दिलाने के फार्मूले पर ईमानदारी से काम करते हैं, तो कांग्रेस पार्टी 85 फ़ीसदी बहुजन आबादी के बीच सबसे मजबूत और सशक्त पार्टी के रूप में स्थापित होगी। इस मौके पर”मिशन मैन” डॉक्टर अनिल जय हिंद ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस दलित, वंचित, अतिपिछड़ा, आदिवासी, और सर्वहारा वर्ग के साथ खड़ी है। हम सर्वसमाज और सर्वधर्म के उत्थान के लिए संघर्षरत हैं। संघर्ष के सभी साथी सत्ता के स्वाभाविक हिस्सेदार होंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह पांचाल, महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र शर्मा, महासभा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार पांचाल, कैलाश विश्वकर्मा, संजय पांचाल, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना शर्मा, देव शर्मा, सहित अनेकों लोग शामिल थे।
