Varanasi UP…नमो घाट पर युवाओं ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

नमो घाट पर युवाओं ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे द्वारा बुधवार को नमो घाट पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने जागरूकता तख्तियों के साथ लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने युवाओं से जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जल व ऊर्जा संरक्षण को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अमन, सरोज, शिवानी, अंजलि, कोमल, अंशिका एवं शालिनी सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

Related posts