Varanasi UP…राममिलन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सुंदरकांड व काव्य गोष्ठी आयोजित

राममिलन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सुंदरकांड व काव्य गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। मुफ्तीगंज के बिझवार गांव में स्व. राममिलन राय की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। परिजनों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने स्व. राय के आदर्शों, ईमानदारी और समाजसेवा को याद करते हुए उनके मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। काव्य गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कवि बुद्धदेव तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सोमनाथ प्रजापति, संजय कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुषमा कुमारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत महेंद्र राय ने किया।

Related posts