Varanasi UP…सितार वादन में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. राजेश शाह को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

सितार वादन में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. राजेश शाह को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय के वाद्य संगीत विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात सितार वादक प्रो. राजेश शाह को सितार वादन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं कलात्मक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया। प्रो. शाह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रेरणा, बीएचयू की गौरवशाली परंपरा तथा विश्वविद्यालय परिवार के सहयोग को दिया। उनके सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों और संगीत जगत में हर्ष का माहौल है।

Related posts