Varanasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल, रघुनाथपुर-बाबतपुर में भारत विकास परिषद, सृजन शाखा के तत्वावधान में जागरूकता संगोष्ठी, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, आकृति द्वितीय एवं सार्थक तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू सहित विभिन्न पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव सहित परिषद के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts