चिरईगांव ब्लॉक में वृक्षारोपण, हर गांव को हरा-भरा बनाने की अपी
चिरईगांव (वाराणसी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड चिरईगांव परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह एवं खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शैलेन्द्र सोनकर, सुजीत यादव और हवलदार यादव सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाए।
ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। वहीं बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर जोर दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
