जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। भारतीय सूचना एवं मानवाधिकार मिशन, रायबरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी कमलेश गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस दौरान प्रभारी कमलेश गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो लोग अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं होंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोग सप्ताह में कम से कम दो बार फोन के माध्यम से तथा एक बार कार्यालय में उपस्थित होकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दें।
साथ ही उन्होंने ब्लॉक, नगर, सदर एवं महिला समितियों से ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान रेखा गुप्ता को संगठन का सदस्यता कार्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।बैठक में उर्मिला देवी, राजेश शाह, किरन त्रिवेदी, रेनू,
रूबी, खौला आबिद, कमरजहां, अनूप श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, शिवाकांत त्रिवेदी, मुनीष, प्रदीप, मनीष शुक्ला, मन्नान, अशोक, रामबोध सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
