धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस वृक्षारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
जनता रोड प्रीत विहार कालोनी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के जन्मदिन पर स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। कहा कि घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।जयवीर राणा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान है।
राजकुमार अरोड़ा, गगन जैन, पंकज, जोली प्रजापति, दिव्य लोक त्यागी, राघव पांडे, शशांक सैनी, अवतार राणा, संजय राणा,राहुल शर्मा, निकुंज शर्मा, अनूप धीमान, अमित रहे।
