Barabanki UP:पुजारी के साथ मारपीट ने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और उन्हें से जान से मार देने  का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम एवं पोस्ट जौरास, थाना लोनीकटरा निवासी सुधीर कुमार पुत्र मंगलाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि वह गांव के हनुमान मंदिर में पुजारी के रूप में रहते हैं और पूजा-अर्चना का कार्य करते हैं।

आरोप है कि घटना के दौरान विपक्षी पक्ष ने पहले उनके साथ मारपीट की और बाद में उन्हें खाट से बांध दिया। मारपीट में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया।

पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में घटना की तिथि 10 जून 2026 अंकित की गई है।

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts