SAHARANPUR NEWS अनियंत्रित होकर खेत में कार पलटने से चालक घायल

धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेड़ी।

गागलहेड़ी के भगवानपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई हादसे में कार चालक घायल हो और अन्य कार सवार बच्चे एयर बैग खुलने के कारण बच गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गागलहेड़ी के भगवानपुर मार्ग पर दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक कार खेत में पलट गई और सड़क पर चीख पुकार मच गई
हादसे में कार चालक हरेंद्र पुत्र संजयदास निवासी जनकपुरी दिल्ली को मामूली चोट लगी जबकि अन्य कार सवार बच्चे एयर बैग खुलने के कारण बच गए
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि हादसा इतना भयानक थी कि अगर कार के एयर बैग न खुलते तो बाद जानी नुकसान हो सकता था

Related posts