Raybareli News: साहू चौपाल ने प्रयागराज और कपिलवस्तु में हुई हत्याओं पर जताया रोष

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली । साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति “साहू चौपाल “ने प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू क़े नेतृत्व में प्रयागराज क़े कुकुरकटवा गाँव मे साहू समाज क़े तीन लोगो की नृशन्स हत्या एवं सिद्धार्थ नगर क़े कपिलवस्तु में एक युवक की गला रेतकर हत्या किये जाने क़े विरोध में जिलाधिकारी रायबरेली क़े माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित छह सूत्रीय ज्ञापन दिया, प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू ने कहा शासन द्वारा प्रत्येक मृतक क़े परिवार को आर्थिक सहायता क़े रूप में 25 लाख रुपये, एक एक सरकारी नौकरी, परिवारों को सुरक्षा एवं शस्त्र लाइसेंस दिए जाएँ,

जिलाध्यक्ष संरक्षक रामशरण साहू एवं नगर अध्यक्ष अमित साहू ने कहा मौजूदा सरकार साहू समाज का सम्मान बचाने में पूर्ण रूप से असफल है साथ ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिलाउपाध्यक्ष हरि प्रसाद साहू एवं शिवबरन साहू ने कहा साहू चौपाल ऐसे जघन्य हत्या कांड की घोर निंदा करते हुए सुरक्षा की मांग करता है,

इस अवसर पर रोहित साहू, सुरेश साहू, हरिप्रसाद साहू, आकाश साहू,सुधाशु साहू, सूरज साहू, सत्यनारायण साहू, राजा साहू, ओमप्रकाश साहू, जगदीश साहू, रवी गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद साहू, शिवप्रकाश गुप्ता, शुभम साहू, अंकित साहू, विष्णु साहू, शिवकुमार साहू सहित सैकड़ों साहू समाज क़े लोग रहें।

Related posts