जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:20 बजे पूरे कोइलिका पुरवा, हसनपुर, थाना बछरावां निवासी रामलखन (60) पुत्र रामऔतार अपने पुत्र वीरेंद्र (26) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे वीरेंद्र को मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे ने बताया कि रामलखन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे घायल का उपचार सीएचसी में किया गया।
