Barabanki UP: परिवार सहित लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर सामाजिक कार्यकर्ता शरद शर्मा ने की पूजा-अर्चना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महादेवा (बाराबंकी)। सामाजिक कार्यकर्ता शरद शर्मा ने रविवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

शरद शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी माता, भांजा श्लोक तथा भतीजा शिवाय के साथ बाबा लोधेश्वर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि महादेवा धाम में चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने के बाद महादेवा धाम की भव्यता और अधिक बढ़ेगी तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं में काफी सहूलियत मिलेगी। मंदिर परिसर में विकास कार्यों की रफ्तार देखकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह और खुशी का माहौल है।

दर्शन-पूजन के उपरांत शरद शर्मा एवं उनके परिजनों ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉरिडोर निर्माण पूर्ण होने के बाद महादेवा धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Related posts