जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित दो सड़का हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी कार डंपर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
