जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेलीः- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज आयोजित की गई उ०प्र० शिक्षक पात्रता (यूपीटीईटी) की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हेमकुंड पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर 02, 03 व 04 जुलाई, 2026 को प्रत्येक दिवस को पांच पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज की आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 8544 अभ्यर्थियों में से 7481 अभ्यर्थी उपस्थित व 1063 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
