धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्ट कुलदीप कुमार शर्मा (के.के.)
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के वार्षिक चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई। चुनावी सरगर्मियों के बीच अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदने के साथ-साथ अपना नामांकन दाखिल करना भी शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें 22 जुलाई को होने वाले मतदान और परिणाम पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी।
जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए करीब 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि पहले दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता संजय सिंह, हरकिशोर मिश्रा तथा कुंवर बहादुर यादव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
महामंत्री पद के लिए अरविंद कुमार बाजपेई ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि कोषाध्यक्ष पद हेतु मुंशीलाल ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश श्रीवास्तव और सुभाष चंद्र दीक्षित ने मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है। तथा उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है
संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए अजय प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पर संयुक्त मंत्री प्रकाशन लिए अखिलेश कुमार मिश्रा और सूरज कन्नौजिया ने भी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विजय कुमार यादव, राजकुमार श्रीवास्तव तथा सुष्येंद्र बक्शसिंह सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु पवन कुमार त्रिवेदी और परमहंस गौतम ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार शेष नामांकन पत्र 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच एवं अन्य चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही तहसील परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय हो गया है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लग गए हैं।
अधिवक्ताओं का मानना है कि इस बार का चुनाव काफी रोचक और प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपने अनुभव, कार्यशैली और अधिवक्ताओं के हितों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब 22 जुलाई को होने वाले मतदान के बाद यह स्पष्ट होगा कि तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के नेतृत्व का ताज किसके सिर बंधेगा। चुनावी बेला के इस नामांकन प्रक्रिया में समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है नामांकन के क्रम में तथा अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विअज्यराज सिंह सहदेव वर्मा धर्मेंद्र सिंह अनूप गौतम राकेश गौतम आलोक शुक्ला रूपनारायण वर्मा सुनील कुमार वर्मा
अनिल गौतम राजाराम सुनील शुक्ला तौफीक खान आदर्श श्रीवास्तव रजनीश शर्मा राजकुमार यादव मोनू शुक्ला श्रीवर्धन सिंह आज तथा सभी अधिवक्ता बंधु व समर्थक उपस्थित रहे नामांकन का कार्यक्रम बहुत ही हरसोल्लास के साथ संपन्न हुआ
