स्कूल बंद, क्लास में कैद 48 घंटे से भूखा-प्यासा बिलख रहा कुत्ता
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिहा में लापरवाही
सिरौली गौसपुर बाराबंकी
शिक्षा के मंदिर में संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिहा में शनिवार को कक्षा में घुसे एक बेजुबान कुत्ते को शिक्षक ने अंदर बंद कर ताला लगा दिया और चले गए।
शनिवार के बाद रविवार को अवकाश रहा। अब 48 घंटे से वह कुत्ता कक्षा में भूखा-प्यासा बंद है। और घूम-घूम कर बिलख रहा है। उसे बाहर निकालने वाला कोई नहीं है। विद्यालय परिसर भी बंद होने के कारण पूरी तरह सुनसान पड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों मैं तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शिक्षकों की लापरवाही से जीवों के साथ क्रूरता हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग किया है।
