जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
सलोन /रायबरेली जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नायन/रेहवारा के पास की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां जेसीबी मशीन (नंबर UP 33 CT 7782) मिट्टी की खुदाई करते हुए मिली। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेकर सलोन कोतवाली में सीज कर दिया।सीओ ने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट आरटीओ एवं खनन विभाग को भेजी जा रही है।
ताकि संबंधित संचालकों एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति के खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
