जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर चंदापुर थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही ओया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल बछड़े की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार को बुलाया।डॉ. मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर बछड़े का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां देकर उसकी हालत को स्थिर किया। समय पर उपचार मिलने से बछड़े की जान बच गई।
प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों का सड़क पर घूमना आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बोलेरो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
