जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।जानकारी के अनुसार, गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी और उन्हें दौड़ाकर पीटा।घटना के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
