जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लालगंज, रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा लालगंज से सवारियां लेकर तकिया पाटन की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक रिक्शे के सामने बंदर आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के समय ई-रिक्शा में कुल पांच सवारियां मौजूद थीं। दुर्घटना में बिहार के दुबई निवासी श्यामदुलारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने महिला की मृत्यु की पुष्टि करते हुए घायलों का उपचार जारी होने की जानकारी दी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
