प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: प्रेमी की गला दबाकर हत्या, शव घर की फर्श में दफन; पति-पत्नी गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर प्रेमी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर के अंदर फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर शव बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को थाना डलमऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 154/2026 की विवेचना के दौरान सामने आया कि अभियुक्ता रीता पुत्री बृजलाल पासवान निवासी पूरे रजऊ मजरा मुस्तफाबाद बेलहनी के अपने पति राम प्रकाश से कुछ वर्ष पहले संबंध खराब हो गए थे

, जिसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान उसके अमित रैदास निवासी बाबा का पुरवा कटघर से प्रेम संबंध हो गए और दोनों की एक पुत्री भी हुई। बाद में रीता और अमित के बीच भी विवाद होने लगा, जबकि रीता के पति राम प्रकाश का उसके घर आना-जाना फिर से शुरू हो गया, जिसका अमित विरोध करता था।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात राम प्रकाश ने अमित को रीता के घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राम प्रकाश और रीता ने मिलकर अमित की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को घर के अंदर फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया ताकि घटना का कोई सबूत न मिल सके।विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्ता रीता की निशानदेही पर घर की फर्श खुदवाकर मृतक का शव बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत डलमऊ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Related posts