नई बनी जेल रोड की गुणवत्ता पर उठे सवाल, बीच सड़क धंसी परत से लोगों में नाराजगी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। शहर की जेल रोड, जिसका हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्माण कराया गया था, अब अपनी गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क के बीचों-बीच अचानक गड्ढा बन जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों तक जर्जर हालत में रहने के बाद इस सड़क का निर्माण कराया गया था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली थी। लेकिन सड़क बनने के कुछ ही समय बाद बीच मार्ग पर गड्ढा हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होती।गड्ढे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

खासकर रात के समय वाहन चालकों और दोपहिया सवारों के लिए यह गड्ढा खतरा बन सकता है।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही, मानकों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है।

तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क पर बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

Related posts