निषाद राज एकता मिशन के तत्वावधान में जुटा निषाद व बहुजन समाज, वक्ताओं ने जीवन संघर्ष को किया याद।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां। निषाद राज एकता मिशन के तत्वावधान में सोमवार को बछरावां स्थित ‘उसे सलाम’ परिसर में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में निषाद समाज के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, साहस और वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।निषाद राज एकता मिशन के संस्थापक डॉ. राम कुमार निषाद ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाई। उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समारोह में शत्रोहन गौड़, शीतलादीन निषाद, रामनरेश गौड़, हनोमान अम्बेडकर, इं. उमेशचन्द, छोटे लाल निषाद, अरुण प्रताप यादव, रामकिशोर कश्यप, सन्तोष निषाद, दिलीप कश्यप, रामसजीवन गौतम, इन्द्रपाल गौतम, लौटन निषाद, योगेश कुमार, संगीता रावत, इरशाद सिद्दीकी, नीरज अम्बेडकर,
रामेश्वर लोधी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं निषाद, कश्यप, मल्लाह, मांझी, केवट तथा बहुजन समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, इष्ट-मित्रों, परिवारों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
