नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में शुरू हुए निर्माण कार्य, बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा देने का लक्ष्य।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में बुधवार को एक और कदम बढ़ाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।नगर पंचायत क्षेत्र के आर्य नगर मे आध्या शंकर
के मकान से मोनी बाबा सूरदास कुटी तक तथा रुद्र नगर में महादेई के मकान से केसरवानी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही नगर के कई अन्य वार्डों में नाली निर्माण परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गई।उद्घाटन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ जलभराव की समस्या से निजात दिलाना भी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लंबे समय तक आम लोगों को इनका लाभ मिल सके। नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रहे निर्माण कार्यों से लोगों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
इस अवसर पर नामित सभासद विजय धीमान, सभासद नूरुल हसन, जमुना प्रसाद, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र वर्मा, राजकुमारी, विनीत वैश्य तथा नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
