रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली/सरेनी थाना क्षेत्र स्थित तेलार कुटी आश्रम बाजपेईपुर गेगासों के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 उमेश चैतन्य जी महाराज ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर आश्रम में गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि आश्रम में आठ आचार्य भगवान शिव के सावन का अनुष्ठान कर रहे हैं।प्रतिदिन अभिषेक,
विधि-विधानपूर्वक आरती व अखंड शिवनाम जप चल रहा है।आरोप है कि कुछ अराजक तत्व पूजा व आरती के समय बच्चियों से गाली-गलौज करते हैं तथा आश्रम के संतों को जान से मारने की धमकी देते हैं।महिलाओं के साथ आते-जाते छींटाकशी करते हैं और आश्रम में मना करने पर जान से मारने व आश्रम खाली करवाने की धमकी देते हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे रणवीर,धनंजय व टिम्बे समेत कुछ अन्य लोगों ने आश्रम पहुंचकर पूजा के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।पीठाधीश्वर ने आशंका जताई कि आश्रम में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है और उनकी जान-माल का संकट बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि मामले में पूर्व में भी टिम्बे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो चुकी है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
