प्राथमिक विद्यालय खरहरा में पौष्टिक भोजन वितरण, जिलाधिकारी की पहल को मिली सराहना।
रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकास खंड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित कराया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल सहित स्वादिष्ट, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन कराया गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में सहभागिता की।
जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा बच्चों में अपनत्व, समानता और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम विद्यालयों में सामुदायिक जुड़ाव मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी का वातावरण बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।
