आंगनवाड़ी सेवाओं और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीम को मिली बधाई।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली, 25 अगस्त 2026। बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जुलाई माह के मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह सफलता जनपद की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, सुपरवाइजर्स एवं विभागीय टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी टीम इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने आईसीडीएस विभाग और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा ।
समर्पित कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनपद आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
